Breaking News

38 जिलों में अगले 7 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा

बिहार के सभी जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकांश जिलों में सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहेगा। राज्य में अगले 2 से 3 दिन में तापमान में किसी तरह की परिवर्तन की संभावना नहीं है। प्रदेश में सबसे कम गया का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विश्लेषण के अनुसार ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से अंडमान निकोबार द्वीप समूह और इससे सटे अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.