BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से किसान बेहद प’रेशान, हो रही फसलों की ब’र्बादी…

Bihar Weather Update: राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों में मंगलवार की सुबह अचानक काले घने बादल आसमान में मंडराने लगे और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश बारिश हो रही है। आंधी बारिश से एक तरफ तो लोगों को गर्मी से जरूर राहत मिली है, लेकिन इससे खेतों में लगी फसल पर बुरा असर पड़ा है। एक तरफ मकई की फसल को नु’कसान हुआ है तो वहीं खेतों में लगी अन्य फसलों पर भी प्रभाव पड़ा है।

कई जगहों पर तेज आंधी तूफान से कई कच्चे मकान के छप्पर उड़ गए तो कहीं बड़े-बड़े पेड़ भी गिर गए हैं जिससे मार्ग अवरूद्ध हो गया है। 

जानिए जिलों का हाल….

-कटिहार में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है।

-बेगूसराय में रात में बारिश हुई थी, अभी धूप है।

-हाजीपुर में सुबह आंधी के साथ बारिश हुई है।

-भागलपुर में तेज हवा चली है, हल्की बारिश कुछ देर के लिए हुई है।

-समस्तीपुर में अलसुबह तेज हवा और गरज के साथ बारिश।

शरारती तत्वों ने छत से एनसीसी कैडेटों पर किया पथराव, युवक के सिर में लगी गोली
शरारती तत्वों ने छत से एनसीसी कैडेटों पर किया पथराव, युवक के सिर में लगी गोली
यह भी पढ़ें

-गोपालगंज में तेज हवा के साथ  बारिश हो रही है। वहीं रात भर हुई बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।-गेंहू सहित अन्य फसलों की कटाई नहीं होने से भारी नुकसान का अनुमान है।

-खगड़िया  में मौसम ने बदला मिजाज, तेज आंधी के साथ हो रही है बारिश।लोगों को गर्मी से मिली राहत, मक्का का फसल क्षति होने का अंदेशा।

-मधेपुरा में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई है। अभी भी छाया हुआ है अंधेरा। बिजली भी गुल।
-मोतिहारी में भी मध्य रात के बाद से बारिश हो रही है। अभी बूंदाबांदी हो रही है। अचानक थोड़ी ठंड बढ़ गई है।

-दरभंगा में सुबह आँधी के साथ बारिश हुई है।

-सहरसा में सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई है। अभी भी मौसम साफ नहीं हुआ है। बिजली नहीं है।

-किशनगंज में चारों तरफ अंधेरा छाया, आंधी पानी शुरू।

-आरा में अहले सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई हैं। हालांकि, अभी मौसम साफ है। धूप निकल गया है।