मौसम विभाग ने जारी किया ग्रीन अलर्ट, 24 अप्रैल तक पटना सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना
24 अप्रैल तक पटना सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना
21-Apr-2020
PATNA : मौसम विभाग ने बिहार में 24 अप्रैल तक के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को भी बिहार के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है. राज्य के अधिकतर जिले में आज बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है. उत्तरी बिहार के कुछ इलाकों में ओ’लावृष्टि की भी संभावना है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से राजस्थान होते देश के मैदानी इलाकों में पहुंचने वाले बादल को अरब सागर से नमी मिली है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से झारखंड तक बने साइक्लोन सर्किल से क्षेत्र में बारिश और आंधी तूफान का मौसम बना है, जो आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा. इसके कारण 24 अप्रैल तक पटना सहित बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. जिसे लेकर ग्रिन अलर्ट जारी किया गया है.




Leave a Reply