एक तरफ पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। हर कोई इससे त्राहिमाम है। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों की तरह बिहार पुलिस के जवान भी जान हथेली पर रखकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। लेकिन इसमें भी कुछ ऐसे जवान हैं जो अपने साथियों से ही लड़ाई-झगड़े कर रहे हैं। ऐसा ही मामला किशनगंज से सामने आया है। पुलिसकर्मियों ने अपने ही साथी की पि’टाई कर गं’भीर रूप से ज’ख्मी कर दिया है। वहीं, पुलिस कप्तान ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है तथा आरोपी जवान पर कार्रवाई की है।
जख्मी जवान है कटिहार का रहने वाला
जानकारी के अनुसार, आपसी वि’वाद में एक पुलिस कर्मी ने अपने ही सहकर्मी की बेरहमी से पिटाई कर दी। सोमवार शाम को पुलिस लाइन में घटि’त घट’ना के बाद पुलिसकर्मियों के बीच अफ’रातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंचे साथी जवानों ने गंभीर रूप से घा”यल कटिहार निवासी घायल जवान अविनाश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गं’भीर बनी हुई है।
डं’डे से बु”री तरह मा’रा-पी’टा
इलाज के दौरान घा’यल जवान ने बताया कि सोमवार शाम को वह सिविल ड्रेस में पुलिस लाइन से निकलकर निकट स्थित किराना दुकान में सामान लेने गया था। सामान लेकर वापस लौटने पर मुख्य द्वार पर तैनात जवान सुरेंद्र ने उससे पूछताछ की। लेकिन जब तक अविनाश कुछ बताता उस से पहले सुरेंद्र ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। इस दौरान सुरेंद्र के कुछ साथी भी मौके पर पहुंच गए और सबों ने मिलकर अविनाश की बे’रहमी से पि’टाई कर दी। अचानक सिर पर डं’डे से वार किए जाने के कारण अविनाश मौके पर ही बेहोश होकर गि’र पड़ा। पी’ड़ित ने बताया कि पुराने वि’वाद को लेकर उसकी पि’टाई की गई है।
कहते हैं अधिकारी
दु’र्भाग्यपूर्ण घ’टना की जानकारी मिली है। मेजर को जांच का निर्देश दिया गया है। आरोपित सिपाही को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांचोपरांत दो’षियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
– कुमार आशीष, एसपी, किशनगंज



Leave a Reply