Breaking NewsCRIMEDELHIHealth & Wellness

कोरोना वायरस : दिल्ली में क्वारंटाइन सेंटर से भागे 4 युवक, मामला दर्ज

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक क्वारंटाइन सेंटर से चार युवकों के फरार होने की खबर है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, इस बाबत सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मैगजीन रोड स्थित सरकारी स्कूल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर के प्रभारी की शि’कायत पर केस दर्ज किया है।

पता चला है कि जो चार युवक गायब हुए हैं, उन्हें मार्च महीने के अंतिम दिनों में यहां लाकर रखा गया था। फरार होने वाले युवकों में बिहार, असम, कानपुर और एक युवक दिल्ली के ही उत्तर पूर्वी जिला का बताया जाता है। इस सेंटर में क्वारंटाइन करके रखे गए अधिकांश प्रवासी श्रमिक हैं। घटना 17 अप्रैल को आधी रात के आसपास की है।

वहीं, दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 200 को पार गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 110 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या अब 2003 हो गई है। दिल्ली सरकार की हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में इस बीमारी से दो लोगों की जान गई है। इस तरह कोरोना महामा’री से म”रने वालों की कुल संख्या अब 45 हो गई है।

एक दिन में 2104 नमूनों की हुई जांच
दिल्ली में रविवार को 2104 सैंपल के टेस्ट हुए। राष्ट्रीय राजधानी में अबतक 24387 कोरोना संदिग्धों के नमूनों की  जांच हो चुकी है। इसमें से 2003 पॉजिटिव पाए गए जबकि 19393 का रिजल्ट नेगेटिव रहा है। वहीं 2872 के रिजल्ट आने अभी बाकी हैं। रविवार रात 11 बजे के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में प्रति 10 लाख व्यक्ति 12047 लोगों की कोरोना टेस्टिंग की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.