Shani Dev: शनिवार का दिन शनि पूजा के लिए विशेष माना गया है. इस दिन शनि पूजा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है.शनि देन को प्रसन्न करने का दिन है शनिवार. इस दिन करें कुछ अचूक उपाय, जिससे कर्मफलदाता शनि देव प्रसन्न होकर आपकी झोली खुशियों से भर देंगे.
साथ ही आपके सारे- दुख दर्द कम देंगे, जिन लोगों की कुंडली पर साढे़साती और शनि की ढैय्या का प्रभाव है, उस प्रभाव को भी शनिवार के दिन इन आसान उपाय से कम किया जा सकता है.
शनिवार के अचूक उपाय (Saturday Shani Dev Upay).
- शनिवार के दिन सुबह पीपल के पेड़ पर जल जरुर चढ़ाएं.
- शनिवार की सुबह पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ माना गया है, इस दिन पीपल के पेड़ पर दीया जरुर जलाएं.
- पीपल के पेड़ की पूजा शनिवार के दिन करना बेहद शुभ माना गया है.
- शनिवार के दिन शनिदेव के मंत्रों का जाप करें, जिससे आपकी कुंडली में साढ़ेसाती का प्रभाव कम होगा.
- शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करना बहुत फलदायी माना गया है. ऐसा करने से शनिदेव जल्द ही प्रसन्न होते हैं.
- शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा भी जरुर करनी चाहिए. ऐसा करने से शनिदेव की कृपा और कुंडली से शनि दोष का प्रभाव खत्म होता है.
- शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ जरुर करें.
- इस दिन हो सके को काला दिन, काली उड़द दाल, काला छाता, काले जूते-चप्पल का दान जरुर करें, ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं.
- इस दिन शाम को संध्या समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जरुर जालाएं, उसमें काले तील अवश्य डाल दें.
- शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी जरुर खिलाएं, ऐसा करने शनि देव जरुर प्रसन्न होते हैं.
शनिवार के दिन शनि देव की असीम कृपा प्राप्त करने के लिए आप शनि देव की पूजा करें, शनि देव आपकी जिंदगी में नई तरंगें भर देंगे.





Comment here