गोवा में चल रहे 37वें नेशनल गेम्स में बिहार की महिला रग्बी टीम ने रजत पदक अपने नाम किया है। सेमीफाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र को हराकर फाइनल में जगह बनाने वाली महिला टीम को ओडिशा के हाथों रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही बिहार की टीम ने रजत पदक से खाता खोला। इस बात की जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने दी। इससे पहले 36वें नेशनल गेम्स में बिहार महिला रग्बी टीम ने कांस्य पदक जीता था।





Comment here