यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली के ए्म्स मेें इलाज के दौरान नि’धन हो गया. जब इसकी जानकारी सीएम योगी को मिली तो उस दौरान वो टीम 11 की बैठक ले रहे थे. इस दौरान उन्हें पिता के नि’धन की जानकारी मिली. इस घ’टना की जानकारी मिलने के बाद सीएम की आंखें कुछ देर के लिए नम हो गईं. इसके बावजूद अधिकारियों के साथ सीएम की होनी वाली बैठक जारी रही. इस दौरान वह अधिकारियों को लगातार Coronavirus समेत अन्य मुद्दों पर दिशा-निर्देश देते रहे.
यूपी के सीएम और गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत गम्भीर थी. वह दिल्ली के एम्स में भर्ती थे. इस दौरान उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया गया था. उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें 13 मार्च को यहां भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि सीएम योगी के पिता को लिवर और किडनी की परे’शानी थी. सीएम योगी का परिवार उत्तराखंड के यमकेश्वर में रहता है.

पेट की स’मस्या के कारण हॉस्पिटल में थे भर्ती
विज्ञापन
खबर के अनुसार, उनके पिता आनंद सिंह को पेट की समस्या के कारण हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. यूपी के वर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ कुल 7 भाई-बहन हैं. इसमें वो दूसरे नंबर पर आते हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं.
फॉरेस्ट रेंजर के पद पर थे तैनात
योगी आदित्यनाथ के पिता वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर के पद पर रहे हैं. साल 1991 में वे नौकरी से रिटायर हुए थे. रिटायर्मेंट के बाद वे गांव मे रह रहे थे. बता दें, उनके बेटे और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ काफी पहले अपना परिवार छोड़ चुके हैं.
राजनेताओं ने जताया शो’क
सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता के नि’धन के जानकारी मिलने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट की है. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनके नि’धन पर संवेदनाएं प्रकट की है.





Leave a Reply