नई दिल्ली. चीन के हैंगजाऊ शहर में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2023 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था. अफगानिस्तान जब खेल रहा था तभी बारिश होने लगी. जिसके बाद मुकाबले को रद्द कर दिया गया. भारत की टीम वरीयता क्रम में अफगानिस्तान की टीम से आगे थी. जिसके बाद भारतीय टीम को विजेता घोषित कर दिया गया
अफगानिस्तान की टीम बैटिंग करते हुए 18.2 में 112 रन पर खेल रही थी. तभी बारिश होने लगी. जिसके बाद अंपायर्स ने मैच को रोकने का फैसला किया. काफी समय के बाद मैच को रद्द कर दिया गया. अफगानिस्तान की टीम भी इस मैच में कुछ लय में नजर नहीं आ रही थी. 18.2 ओवर तक वह सर्फ 112 रन ही बना सकी थी. और उनके 5 विकेट गिर गए थे. ओपनर खिलाड़ी जुबैद अकबरी ने 5, मोहम्मद शहजाद ने 4 रन बनाए, इसके अलावा नूर अली जादरान 1 रन बनाकर रन आउट हो गए. सिर्फ शाहीदुल्लाह कमल का बल्ला इस मैच में चला. वह 49 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारत के लिए इस मैच में लगभग सभी गेंदबाजों ने अच्छी बॉलिंग की. अर्शदीप सिंह ने 1, शाहबाज अहमद ने 1 और रवि बिश्नोई को भी एक विकेट मिला. इसके अलावा ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भी एक विकेट लिया. भारत के लिए यह जीत बेहद खास रही. एशियन गेम्स में भारत के खाते में अब कुल 103 मेडल हो गए हैं. फिलहाल भारत के पास 28 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज मेडल हैं. अभी और भी कई मुकाबले बचे हैं. जिसमें भारत गोल्ड जीत सकता है. मेंस कबड्डी फाइनल में भी भारत ने गोल्ड मेडल जीता






Comment here