जम्मू, जेएनएन। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी। बता दें कि जम्मू कश्मीर में पिछले एक हफ्ते में यह चौथा आतं’की हम’ला है। इससे पहले शनिवार को हुए हमले में तीन जवान शहीद हो गए थे। शहीद की पहचान सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मंजूर अहमद डार पुत्र मोहम्मद अकबर डार निवासी हिलर के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि आतंकियों ने रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे मंजूर अहमद के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। इसके बाद आतं’की भाग निकले।
परिवार के लोगों ने तुरंत कांस्टेबल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृ’त घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया हुआ है। मंजूर अहमद पुलिस स्टेशन लारनू में मुंशी का काम करते थे। मालूम हो कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर में शनिवार को लॉकडाउन के बीच द रजिस्टेंस फ्रंट जम्मू कश्मीर (टीआरएफ) के आतंकियों ने सुरक्षाबलों की एक नाका पार्टी पर हमला कर दिया था जिसमें तीन सीआरपीएफ कर्मी शहीद जबकि दो अन्य ज’ख्मी हो गए थे। घा’यल जवानों की अब दोनों की हालत स्थिर है।
मालूम हो कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार को मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकियों के शवों को सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के गंटमुला बारामुला में दफनाया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब स्थानीय लोगों द्वारा किसी आतंकी को अपना परिजन बताए जाने के बावजूद सुरक्षाबलों ने उसका शव सौंपने के बजाय खुद दफना दिया हो। गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले यह प्रक्रिया केवल सीमा पर घुसपैठ करने की कोशिश में मारे गए आतंकियों और विदेशी आतंकियों के मारे जाने पर ही अपनाई जाती रही है।
उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने ने पाकिस्तान पर करारा हमला बोलते हुए कहा था कि एक ओर जहां भारत और दुनिया कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं तो दूसरी ओर पाकिस्तान आतं’कियों की घुसपैठ कराने में व्यस्त है। सनद रहे कि हाल ही में सेना ने पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए दुधनियाल इलाके में आतंकियों के लॉन्चिंग पैड तबाह किए थे। यही नहीं सेना ने केरन सेक्टर में बीते एक अप्रैल को घुसपैठ की कोशिश कर रहे पांच आतं’कियों को भी मौत के घाट उतार दिया था। थलसेना प्रमुख जनरल नरवाने ने सैन्य अधिकारियों और जवानों को दुश्मन की नापाक हरकतों का करारा जवाब देने का निर्देश दिया है।
Input: Jagran



Leave a Reply