मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर रेलखंड पर 7 महीने पहले फरवरी 2023 को साबरमती एक्सप्रेस में अवैध उगाही करने के आरोप में रेल एसपी डॉ कुमार आशीष ने एक जवान को बर्खास्त कर दिया है।
आरोपित जवान कृष्णकांत सिंह था। उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इससे पूर्व मामले के संज्ञान में आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। वह पुलिस लाइन में तैनात था। जिसके बाद उसपर विभागीय कार्रवाई चल रही थी। उससे स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। लेकिन, उसने संतोषजनक उत्तर नही दिया। जिसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
मामले में रेल एसपी ने बताया कि 18 फरवरी 2023 को एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो 19166 साबरमती एक्सप्रेस का बताया गया था। इसके संज्ञान में आने के बाद जांच की गई थीं। जांच के बाद सिपाही कृष्णकांत सिंह को निलंबित कर दिया गया था। साथ ही, स्पष्टीकरण मांगा गया था। सिपाही अपने पक्ष में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। साथ ही संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया था। जिसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

वीडियो हुआ था वायरल
क्या था मामला:
बताते चले की साबरमती एक्सप्रेस में जवान कृष्णकांत सिंह अवैध उगाही कर रहे थे। इसका विरोध यात्रियों ने किया था। जिसके बाद बोगी में मौजूद एनसीसी के कैडेट ने भी विरोध किया। मामला तूल पकड़ने पर जवान शौचालय में जाकर छिप गया था। जिसे जबरन दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। इसी दौरान अन्य यात्रियों ने घटना का वीडियो भी बनाया था। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था।
वीडियो वायरल होने के बाद रेल एसपी डॉ कुमार आशीष ने संज्ञान लिया था। उन्होंने रेल डीएसपी मुख्यालय अतन्नु दत्ता को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। इसमें वायरल वीडियो की पड़ताल कर जांच प्रतिवेदन मांगा गया। जांच प्रतिवेदन में वायरल वीडियो की पुष्टि हो गई थी। डीएसपी के रिपोर्ट के आधार पर रेल थाना मुजफ्फरपुर में पदस्थापित जवान कृष्णकांत सिंह के वीडियो में होने और अवैध उगाही करने की पुष्टि की गई थी। जिसके बाद रेल एसपी ने तत्काल उसे निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया था। साथ ही विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की भी मांग की गई थी।





Leave a Reply