Breaking News

23 दिनों में ही मरीजों की संख्या 65 हुई:जिले में डेंगू के 6 नए मरीज फिर मिले, चिकनगुनिया के भी तीन एक्टिव केस

डेंगू की दहशत जिले में लगातार बढ़ती ही जा रही है। राेज नए मरीज मिल रहे है। मंगलवार काे भी 6 नए मरीज मिले। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजाें की संख्या 65 पर पहुंच गई है। जिला मलेरिया पदाधिकारी डाॅ. सतीश कुमार ने बताया कि 6 नए मरीजाें में मुशहरी के दाे, साहेबगंज के 2, कटरा व सरैया के एक-एक मरीज शामिल हैं। तीन चिकनगुनिया के भी एक्टिव मरीज हैं। वहीं, एसकेएमसीएच में गंभीर 6 डेंगू मरीजाें का इलाज चल रहा है। उन्हाेंने बताया कि मरीजाें के घर के 500 मीटर के दायरे में फाॅगिंग के लिए लाइन लिस्टिंग की गई है। बारी-बारी से वहां फाॅगिंग कराई जा रही है।

5 नई फाॅगिंग मशीन की खरीदारी, पीएचसी काे भेजी

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए 5 नई फॉगिंग मशीन खरीदने की स्वीकृति मिली थी। मंगलवार काे खरीद कर ली गई। ये फाॅगिंग मशीनें मीनापुर, कांटी, साहेबगंज, मुशहरी और सकरा पीएचसी काे दी गई हैं। इन पीएचसी में जहां के मरीज पीड़ित हाे रहे हैं, वहां लिस्ट बनाकर फाॅगिंग कराई जाएगी। बताया कि 6 फाॅगिंग मशीन खराब हैं जिसकी मरम्मत के लिए पटना भेजा गया है। मुख्यालय में एक ही मशीन से फाॅगिंग कराई जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.