तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekhar Rao) ने पूरे राज्य में लॉकडाउन (Lockdown) को 7 मई तक बढ़ा दिया है. सीएम केसीआर ने ये भी घोषणा की है कि राज्य में जोमैटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy) जैसी फूड डिलीवरी सर्विसेस पर भी रोक लगा दी है. कहा जा रहा है कि सीएम चंद्रशेखर राव ने यह फैसला दिल्ली में एक डिलीवरी बॉय के संक्रमित पाए जाने के बाद लिया है. दिल्ली में एक पिज्जा डिलीवरी बॉय कोरोना से संक्रमित पाया गया था जिसके बाद 72 परिवारों को क्वारंटाइन कर दिया गया. ऐसे में केसीआर राज्य में ऐसी किसी भी तरह की चूक नहीं होने देना चाहते इसी वजह से उन्होंने तेलंगाना में 7 मई तक लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं.
तेलंगाना में 844 केस
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 14 अप्रैल को देश के नाम दिए संबोधन में लॉकाडाउन की अवधि को तीन मई तक बढ़ा दिया था. राज्य में तेजी से सामने आ रहे मामलों के मद्देनजर सीएम केसीआर ने यह फैसला किया है.
विज्ञापन
तेलंगाना में अब तक कोरोना वायरस (Coronavirus) के 844 केस सामने आए हैं जिसमें से 640 एक्टिव केस हैं. राज्य में अब कर 186 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 18 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
एक और पुलिसकर्मी संक्रमित
वहीं रविवार को हैदराबाद पुलिस के 35 वर्षीय कांस्टेबल कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. इससे एक दिन पहले उनके सहकर्मी पॉजिटिव पाए गए थे. पुलिस ने बताया कि दोनों एक से पांच अप्रैल तक शहर में ड्यूटी पर थे और सभी एहतियाती उपाय किए थे.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को एक कांस्टेबल कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था, जबकि उनके सहकर्मी के रविवार को संक्रमित होने की पुष्टि हुई. दोनों कांस्टेबलों के परिवार के सदस्यों, एक उप निरीक्षक और चार कांस्टेबलों को सरकारी पृथकवास में भेजा गया है. राज्य में अबतक चार पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से तीन हैदराबाद के हैं

Input: News 18



Leave a Reply