Breaking NewsNational

PM मोदी की देशवासियों से अपील- कोरोना वायरस धर्म, जाति नहीं देखता, भाईचारा बनाए रखें…

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 16 हजार के पार पहुंच चुकी है. अब तक 16116 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 519 लोगों की मौ’त हुई है. वहीं, 2302 लोग ठीक हुए हैं. देश में जारी कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस चुनौती से निपटने के लिए एकता और भाईचारे की जरूरत है.

पीएमओ के ट्विटर अकाउंट से किए गए एक ट्वीट में प्रधानमंत्री के हवाले से कहा गया है कि कोरोना वायरस हमला करने से पहले धर्म, जाति, रंग, भाषा और सीमाएं नहीं देखता है. मुश्किल वक्त में सबको साथ मिलकर इस चुनौती से निपटने की जरूरत है.पीएम ने कहा कि ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम एक दूसरे से जुड़े रहें और भाईचारा बनाए रखें. हमें साथ रहना है. तभी इस मुश्कि’ल चुनौती से निपटा जा सकता है. उन्होंने कहा कि ये चुनौती बहुत से बदलाव लेकर आई है. न सिर्फ भारत के लिए बल्कि ये बदलाव पूरी मानवता के लिए है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.