Breaking News

तेजस राजधानी की बुकिंग शुरू, फटाफट भर गई सीटें

पूर्वी बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी। 15 जनवरी 2024 से चलने जा रही अगरतला- आनंद विहार टर्मिनल राजधानी एक्सप्रेस में टिकटों की बुकिंग रविवार से शुरू हो गई है। मालदा रेलवे स्टेशन पर पहला टिकट मालदा के सांसद खगेन मुर्मू, विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी ने लिए।

आरक्षण शुरू होते ही तेजस राजधानी के तमाम श्रेणियां में यात्रियों ने भी फटाफट टिकटें बुक कराई। मालदा के डीआरएम विकास चौबे ने बताया कि मालदा-भागलपुर-जमालपुर-किऊल-पटना रूट से अगरतला से तेजस राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन 15 जनवरी 2024 से शुरू होगा।

सुबह नौ बजे से शुरू हुई बुकिंग

उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को भागलपुर और जमालपुर के यात्री इससे सफर कर सकते हैं। 17 जनवरी से तेजस आनंद विहार टर्मिनल से नियमित रूप से नए रूट से चलेगी। सोमवार से भागलपुर के यात्रियों के लिए 16 जनवरी 2024 के लिए आरक्षण शुरू होगा।

15 जनवरी से चलने जा रही नई तेजस राजधानी की बुकिंग 17 सितंबर से शुरू हुई। यात्रियों ने रेलवे आरक्षण काउंटर या ई-टिकट से सुबह नौ बजे से बुकिंग कराई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.