Breaking News

34 शिक्षकों का एक दिन का कटा वेतन, बिना सूचना दिए स्कूल से गायब रहने वालों पर कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने बिना सूचना के स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने बेतिया के 34 शिक्षकों के एक दिन का वेतन काट दिया है। इस कार्रवाई से जिले के शिक्षकों में हड़कंप है। जिले में गत एक जुलाई से स्कूलों का लगातार निरीक्षण के दौरान बिना सूचना स्कूल से गायब शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने यह कार्रवाई की है।

यह निरीक्षण बीते गत चार सितंबर को किया गया था। मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने 34 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटते हुए दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा है। स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई भी सुनिश्चित करने की बात कही है।

डीईओ ने कहा कि अनधिकृत रूप से शिक्षकों द्वारा अनुपस्थित पाया जाना, अपने कर्तव्यों का अनुपालन निष्ठापूर्वक नहीं करना, स्वेच्छाचारिता बरतना, कार्य के प्रति लापरवाही, वरीय अधिकारी के आदेश का उलंघन और सरकारी आदेश का पालन नहीं करने से संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इनका वेतन काटा गया है। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति के साथ ही शौचालय, पेयजल और मिड डे मील की जांच की जा रही है।

जानकारी हो कि इससे पहले भी शिक्षकों का वेतन कट चुका है। कुछ दिन पहले ही जिले के 71 प्रधानाध्यापक जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बुलाई गई। बैठक में हिस्सा नहीं लिए थे। इसके बाद से उनका एक दिन का वेतन काट दिया गया था। पहले तारीख से ही विद्यालयों में चल रही नियमित जांच के बाद से जो भी शिक्षक बिना सूचना के गायब पाए जाते हैं उनसे स्पष्टीकरण के साथ उनका वेतन भी काटा जा रहा है।

34 शिक्षकों का काटा गया वेतन

  1. चनपटिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरवाचाप के संजीव कुमार मिश्रा
  2. रामनगर स्थित प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय कोट बंजरिया की मेनका कुमारी
  3. बगहा दो स्थित प्राथमिक विद्यालय बारीडोरी डीह की रश्मि चौरसिया
  4. रामनगर स्थित महारानी जानकी कुंवर उच्च विद्यालय चामुंआ के नेसार अहमद, श्रीकृष्ण कुमार, अमरनाथ प्रसाद कर्मवीर मौर्य
  5. रामनगर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरकटिया दो के चंदन कुमार
  6. रामनगर स्थित प्रारंभिक विद्यालय बड़ागांव के मेनका कुमारी
  7. बगहा दो स्थित प्रारंभिक विद्यालय गुरवलिया के युधिष्ठिर कुमार
  8. बगहा दो स्थित प्राथमिक विद्यालय हरहवा टोला एक के मनीष चंद्र मिश्रा
  9. गौनाहा स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय तुरकौलिया के विजय प्रसाद यादव
  10. नरकटियागंज स्थित मदरसा रजतुल बनात के साजिया समी
  11. नरकटियागंज स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनासती के संदीप कुमार कौशल
  12. बगहा दो स्थित प्राथमिक विद्यालय बरवा के विनोद पंडित
  13. नरकटियागंज स्थित मतिसरा कुंवर कन्या उच्च विद्यालय के अशोक कुमार पांडेय, साहिल कौसर अतिथि शिक्षक
  14. सिकटा स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धनकुटवा के पुष्पा रानी
  15. मझौलिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भानाचक के सतीश कुमार
  16. मझौलिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जौकटिया कोइरी टोला के रिमझिम कुमारी
  17. नरकटियागंज स्थित मदरसा रजतुल बनात के साजिया समी
  18. नौतन स्थित प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय कठैया की प्रीति राय
  19. प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कठैया के अमित कुमार यादव
  20. उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंजलही नौतन की अदिति, कमल साह
  21. उच्च विद्यालय के सौरव कुमार सिंह, विपिन बिहारी, खुशबू कुमारी
  22. रामनगर स्थित प्रारंभिक विद्यालय बड़ागांव के अभिलाष प्रियदर्शनी
  23. एसएसआरएस उच्च विद्यालय गोबरहिया दोन के डॉक्टर शंभू राय
  24. उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखनपुर के रंजीत कुमार

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.