पटना : बिहार में कोरोना का कहर जारी है. बक्सर के दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सूबे में आंकड़ा अब 89 पहुंच गया है.
सूबे में एक बार फिर से बिहार में कोरोना पॉजिटिव के 2 केस सामने आए हैं. इस तरह से संख्या बढ़कर 89 पर पहुंच गई है.

बिहार में रविवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जो तीसरी लिस्ट आई है उसमें 30 साल का एक पुरुष और एक महिला जो 28 साल की है। ये दोनों बक्सर के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि दोनों कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए हैं जो आसनसोल से लौटा था.




Leave a Reply