मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी डीएम-एसपी और अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि कहीं भी कालाबाजारी नहीं हो। कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। यह भी निर्देश दिया कि राशन कार्डधारियों को समय पर राशन मिले, इस पर ध्यान रखें। सड़ा चावल या निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान मिलने की शिकायत पर भी कड़ी का’र्रवाई करें। सीएम ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोरोना संक्रमण से उत्पन्न स्थिति पर साढ़े पांच घंटे तक समीक्षा बैठक की और कई निर्देश जारी किए।
दूसरे राज्यों से लोगों का मंगाना लॉकडाउन का मजाक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजस्थान के कोटा मामले में कहा कि कुछ लोग नहीं माने और अपने यहां भी वहां से आ गए। उन सभी को बॉर्डर पर नहीं रखा गया, बल्कि वहां उनका टेस्ट कर उनके घर भिजवाने की व्यवस्था की गई। अब कोई कहे कि कोटा में जो लोग हैं उनको फिर बुलवा लिया जाए, यह उचित नहीं है। देश के कोने-कोने में भी जो लोग फंसे हुए हैं अगर उनकी मांग पर सभी राज्य उन्हें मंगाने लगे तो लॉकडाउन का मजाक उड़ जाएगा। हमलोगों का तो कमिटमेंट पूरे तौर पर है। सोशल डिस्टेंसिंग ही हम सबको बचा सकता है।







Leave a Reply