आरपीएफ की ओर से मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली तकरीबन सभी लंबी दूरी की ट्रेनों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा, छिनतई और चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिरों पर भी नकेल कसने का सिलसिला जारी है। इसी बीच आरपीएफ की टीम ने 15559 दरभंगा – अहमदाबाद एक्सप्रेस में चोरी करते एक शातिर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की मोबाइल भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है ट्रेन के मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची थी।
इसी दौरान आरोपी भिड़ का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंच गया था। एक यात्री का मोबाइल भी चोरी कर लिया। वही, आरपीएफ की टीम जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस को देखकर निकलने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद आरपीएफ की टीम ने आरोपी को पकड़ा। उससे पूछताछ की। उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया।

गिरफ्तार शातिर
आरोपी कांटी थाना के कलवाड़ी फतेहपुर निवासी सुजीत कुमार है। बताया जा रहा है की सुजीत के पॉकेट से मोबाइल बरामद किया गया है। आरपीएफ ने मोबाइल को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है की जब्त मोबाइल महंगे ब्रांड की है। मामले में मुजफ्फरपुर आरपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव ने बताया की जांच के दौरान शातिर को गिरफ्तार किया गया है।
आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया की यात्री के सामान की चोरी करने वाले, झपटमार गिरोह, ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ की चेकिंग और प्रतिबंधित तस्करी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर ट्रेन के पैंट्री कार से लेकर एसी कोच तक की सघन तलाशी ली जा रही है।




Comment here