Breaking News

मुजफ्फरपुर में 16 घंटे में 33.78 लाख का जुर्माना:मोतिहारी और सीतामढ़ी रेलखंड पर चला अभियान

समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं। जहां समस्तीपुर मंडल के विभिन्न खण्डों पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यानि 16 घंटे तक किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।

टिकट जांच करते टीटीई

इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम जिसमें लगभग 175 टिकट जाँच कर्मी एवं RPF आरपीएफ जवान शामिल थे, स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया जिसमें बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के कुल 4499 मामलों से जुर्माने के रूप में 33.78 लाख की राशि प्राप्त हुई।

कई स्टेशनों पर चला अभियान

कई स्टेशनों पर चला अभियान

इस अभियान के दौरान मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया गया था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.