मंदिरों में चहल पहल और रौनक देखने को मिल रहा है। सभी मंदिरों का भव्य तरीके से सजावट किया गया है। इसी क्रम में अति प्रसिद्ध द्वारकाधीश में खास सजावट देखने को मिला। विशेष रंग के रोशनी से पूरे मंदिर को सजाया गया।
छपरा का द्वारकाधीश मंदिर उत्तर भारत का एकमात्र मंदिर
कलकत्ता और वाराणसी से फूल मंगाकर मन्दिर का विशेष तरह से सजावट किया गया है। द्वारकाधीश मंदिर में बुधवार से ही भक्तों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। आसपास के गांव सहित बिहार और उत्तर प्रदेश से भी भक्त कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पहुंचने लगे हैं। छपरा का द्वारकाधीश मंदिर उत्तर भारत का एकमात्र मंदिर है, जो द्वारका गुजरात के शिल्पकला पर बना है।
श्रद्धालु भक्तिरस में झुमते रहे
छपरा स्थित नैनी द्वारकाधीश मंदिर में बुधवार के मध्यरात्रि भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव बनाया गया। भगवान कृष्ण का जन्म खीरे से मनाया गया। मध्य रात्रि में जन्म होने के साथ ही धूमधाम से बधाईयां शुरू हो गई। दूरदराज से पहुंचे भक्त जन्मोत्सव में भाग लेकर पूरी रात भक्तिरस में झुमते रहे। जन्म के बाद भगवान को पालने में पूरी रात झुलाया गया। सभी लोग मंगलगीत और सोहर गाकर भगवान के अवतरण को उत्सवी माहौल में व्यतीत किया।
संत समाज के लोग गुरुवार को व्रत रख रहे
जन्मोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए धर्म प्रचारक अरुण पुरोहित ने बताया कि गृहस्थ जीवन के लिए अष्टमी तिथि के रोहिणी नक्षत्र ही मनाया जाता है। जबकि वैष्णव संत समाज जन्म के सुबह को उत्साह और उत्सव के रूप में मनाते हैं। इसको लेकर गृहस्थ जीवन वाले सभी लोग बुधवार को व्रत रख जन्मोत्सव मनाए। जबकि वैष्णव संत समाज के लोग गुरुवार को व्रत रख जन्मोत्सव को मना रहे हैं।
छपरा के आरपीएफ बैरक में धूमधाम से दो दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव मेला की शुरुआत की गई। आपीएफ बैरक में सभी अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर मेले की विधिवत शुरुआत की गई। आपीएफ मिला स्थित मंदिर को अलग-अलग कृष्ण लीला से संबंधित मूर्ति बनाकर चरित्र चित्रण किया गया है। आज के जगहों पर मटका फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया।




Comment here