Breaking News

पत्नी की विदाई कराने 30 फीट ऊंची चिमनी पर चढ़ा:पटना में 4 घंटे बाद उतरा, बोला-उसके बिना मर जाऊंगा

पटना में ससुराल वालों ने पत्नी की विदाई नहीं की तो पति शवदाह गृह की 30 फीट ऊंची चिमनी पर चढ़ गया। वहां उसने घंटों ड्रामा किया। दो बच्चों का पिता शेट्टी राम अपनी पत्नी की विदाई नहीं होने से परेशान था। वह पत्नी की विदाई कराने के लिए राजगीर से पटना के राजवंशी नगर पहुंचा था, लेकिन ससुराल वालों ने विदाई करने से इनकार कर दिया।

पत्नी की विदाई नहीं होने के बाद शेट्टी राम फिल्मी स्टाइल में बांस घाट पहुंचा और श्मशान घाट के शवदाह गृह के 30 फीट ऊंची चिमनी पर चढ़ गया। फिर पत्नी की विदाई की मांग करने लगा। हंगामा होता देख लोगों ने बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस वाले चिल्लाते रहें- नीचे उतर जाओ। पत्नी से मिलवा देंगे, लेकिन पति मानने को तैयार नहीं था। चार घंटे बाद पत्नी पहुंची फिर काफी मान-मनौअल के बाद वह नीचे उतरा।

नीचे उतरकर उसने कहा कि मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं। उसके बिना मर जाऊंगा। इसके बाद पत्नी कॉलर पकड़कर उसे घर ले गई।

अब कुछ तस्वीरें देखिए..

30 फीट ऊंची चिमनी पर चढ़ा था युवक।

30 फीट ऊंची चिमनी पर चढ़ा था युवक।

पत्नी युवक से नीचे उतरने की अपील करती रही।

पत्नी युवक से नीचे उतरने की अपील करती रही।

पत्नी ने भरोसा दिया कि मैं साथ चलूंगी। इसके बाद पति नीचे उतरा।

पत्नी ने भरोसा दिया कि मैं साथ चलूंगी। इसके बाद पति नीचे उतरा

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.