बिहार के किसी भी क्षेत्र से 5 घंटे के अंदर राजधानी पटना पहुंच सकते है। ये वादा बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किया था। उन्होंने सख्त आदेश दिया था कि बिहार की सड़कों की व्यवस्था को निश्चित रूप से दुरुस्त करना है। लेकिन दरभंगा की सड़कों को देखकर ऐसा लग नहीं रहा।
दरअसल, दरभंगा से सहरसा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क एसएच 17 का हाल बेहाल है। इस बार हुई बारिश की वजह से लगभग 45 किलोमीटर की है सड़क कई जगह से टूटी पड़ी है। कई जगह तो ऐसा है कि ऊपर से सड़क और नीचे से मिट्टी गायब है। ऐसे में आए दिन बाइक दुर्घटनाग्रस्त होती रहती है और बड़े वाहनों का भी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। लेकिन इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।
वहीं वहां के स्थानीय आशीष झा ने बताया कि यह समस्या विगत कई महीनों से यहां पर है लेकिन इस और किसी का ध्यान नहीं है उन्होंने आगे बताया कि मैं यहां इलेक्ट्रिक व्हीकल का दुकान करता हूं और ज्यादातर समय मेरी दुकान पर गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन हमेशा डर बना रहता है कि कोई खतरा न हो जाए।
जानकारी हो कि इस सड़क का उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री ने बड़े ही तामझाम के साथ किया था और उद्घाटन के कुछ ही सालों के बाद इसकी स्थिति दयनीय हो गई है उद्घाटन के क्रम में मुख्यमंत्री ने मंच से कहा था कि इस सड़क के बन जाने से इस इलाके को एक नई पहचान मिलेगी लेकिन इसके विपरीत यहां दुर्घटना का एक नया क्षेत्र बन गया है इस सड़क का निर्माण बिहार सरकार के द्वारा गेमन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था।
इस बाबत पथ प्रमंडल विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से पूछने पर उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी मिली है जो भी इसका समाधान होगा वह कराया जाएगा।




Comment here