बिहार का एक युवक बीएमडब्ल्यू से चारा ढोने को लेकर सुर्खियों में है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। उसके पास स्कॉपियो से लेकर जीप तक है। दैनिक भास्कर टीम उस युवक के घर पहुंची। उससे बात की। वीडियो सामने आने के बाद हर रोज 10 से 15 कॉल आ रहे हैं।
युवक का नाम अंशु कुमार है। समस्तीपुर के जितवारपुर वार्ड 19 निवासी हैं। वह रेलवे में एक बड़े ठेकेदार के साथ पेटी कांट्रेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। साथ ही समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर से पीजी भी कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही शादी हुई है। उनके पिता वसंत राय पेशे से बड़े किसान हैं। डेयरी फार्म है।

वीएमडब्लू कार पर पशु चारा ढोते अंशु
वायरल वीडियो पर युवक ने मुस्कुराते हुए कहा-इसमें कौन सी बड़ी बात हो गई। कार मैंने खरीदी है। पशु मेरे अन्नदाता हैं। उनके लिए कार से चारा ले आया तो क्या आफत आ गई।

अंशु ने बताया, उन्हें बचपन से ही बीएमडब्लू कार पर चढ़ने का शौक था। इस शौक को पूरा करने के लिए पशु पालन किया। खेतों में आपने पिता के साथ मेहनत की। घर का एकलौती संतान होने की वजह से इसलिए कोई काम को लेकर भी मनाही नहीं रही।
पैसा जमा किया तो दिल्ली में एक जानने वाले कारोबारी से कुछ साल पूर्व सेकंड हैंड बीएमडब्लू कार खरीदी। हालांकि इससे पहले भी मेरे पास ट्रैक्टर, स्काॅर्पियो, जीप और दूसरी कार हैं।

बीएमडब्ल्यू कार के साथ अंशु।
ट्रैक्टर कोई और ले गया था, इसलिए BMW लेकर चले गए
अंशु ने बताया कि उनके पास 15 गाय हैं। घर के पीछे गोशाला बना रखा है। इसके लिए हरा चारा अपने खेतों से लाते हैं। पशु चारा के लिए ट्रैक्टर का उपयोग करते थे। चार दिन पूर्व उनका ट्रैक्टर कोई ले गया था। पशुओं के लिए चारा लाना जरूरी था। ऐसी परिस्थिति में वो बीएमडब्ल्यू से ही चारा लेने चले गए।
खेत से लौटते वक्त किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिनसे मैं रोजी रोटी कमाता हूं, उसके लिए चारा ले आया तो कौन सी बड़ी बात हो गई।
वायरल के माध्यम से चमकना उनकी मंशा नहीं है। अंशु ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद रोज 15-20 कॉल आ चुके हैं। कोई कार तो कोई चारा के बारे में पूछता रहता है।

गोशाला में पशु की सेवा करते अंशु।
डेयरी, खेती और वाहनों का कारोबार
अंशु कुमार के दादा भी पुराने समय के अच्छे किसानों में जाने जाते थे। वर्षों से इस परिवार के लोग वाहनों के कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। अंशु डेयरी काराबोर भी कर रहे हैं।




Comment here