मुज़फ्फरपुर में पहुंचे तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता करुणा सागर ने NDA पर जमकर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि इनके पास नाम का गठबंधन है जिसके एक नेता है। हमारे पास कई च्वाइस है। मुंबई में हुई तीसरे बैठक के बाद भी I.N.D.I.A का अब तक संयोजक नहीं चुने जाने पर बचाव किया है।

करुणा सागर का स्वागत करते कार्यकर्ता
राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने एनडीए के द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन बिल को जल्दबाजी में लाए गया कदम बताया है। ईसकी कमिटी में पूर्व राष्ट्रपति को लाए जाने और अध्यक्ष बनाए जाने पर सवार उठाया। उन्होंने यह भी कहा कि 2024 के लोकसभा के चुनाव को देखते हुए यह बीजेपी का चुनावी एजेंडा है। एक मत सभी दलों को लेकर नही की गई है। मंत्रणा संसदीय कार्य मंत्री के द्वारा ट्वीट करके जानकारी दी गई है। संसद में इस बिल को पास कराना बीजेपी के लिए बेहद मुश्किल होगा और यह बिल पास नहीं हो पाएगा।
I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर एनडीए पर निशाना साधा। कहा यह देश की मांग है और इसे देश भर के सभी महत्वपूर्ण पार्टी और नेताओ ने एक साथ फैसला लेकर के नीति को तय किया है। हम इसमें पूरी तरह से कामयाब होंगे और संघीय ढांचे को तोड़ने वाले को बाहर करेंगे। इसके साथ ही कहा कि पहले बीजेपी वाले कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती थी। अब विपक्षी एकता से डर कर विपक्ष मुक्त भारत की बात करने लगी है। बीजेपी का यह सपना पूरा नहीं होगा। क्योंकि विपक्षी एकता से भाजपा डरी हुई है। देश में लोकतंत्र की संघीय ढांचे को पूरी तरह से आघात पहुंचाने के साथ ही देश में सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करने में लगी हुई है।



Leave a Reply