Breaking News

बिहार के इन 11 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

पटना: मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ 2 से 3 घंटों में कई इलाकों में तेज बारिश के साथ वज्रपात हो सकता है। तेज बारिश का सिस्टम एकबार फिर सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में तेज बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में बिहार के लखीसराय, बांका, मुंगेर, खगड़िया, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने वज्रपात होने की भी आशंका जतायी है।

मौसम विभाग ने बिगड़ते मौसम को देखते हुए लोगों को चेताया है और कहा है कि वे सतर्क और सावधान रहें। साथ ही बारिश के दौरान पेड़ के नीचे न छिपे। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.