Breaking News

सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगी कंप्यूटर की शिक्षा

सरकारी विद्यालयों के छात्रों को भी ऑफ डिजिटल इंडिया के साथ कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी। कंप्यूटर के तमाम प्रयोग से स्कूलों के छात्र रू-ब-रू हो सकेंगे। शिक्षा विभाग ने सरकारी मध्य और उच्च विद्यालयों में कम्प्यूटर सेट लगाने का निर्णय लिया है।

स्कूल में लगाए जाएंगे कंप्यूटर

कंप्यूटर योजना के तहत पहले चरण में चिह्नित मध्य विद्यालय में प्रति स्कूल 10-10 सेट कम्प्यूटर लगाए जाएंगे। जबकि माध्यमिक विद्यालयों में प्रति स्कूल 20-20 कम्प्यूटर सेट लगाए जाएंगे।

133 माध्यमिक विद्यालयों में लगाए जाएंगे

योजना के पहले चरण में जिले के 30 मध्य विद्यालयों में जबकि 133 माध्यमिक विद्यालयों में कम्प्यूटर सेट लगाए जाएंगे। हाई स्कूलों में आईसीटी योजना के तहत कम्प्यूटर सेट लगाए जाएंगे। स्कूलों में कम्प्यूटर सेट लगाए जाने के पहले उसकी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

आउटसोर्सिंग वेंडरों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

इसके लिए मध्य विद्यालयों में जहां सुरक्षा गार्ड बहाल होंगे। वहीं हाई स्कूलों में आईसीटी इंस्ट्रक्टर की बहाली होगी। विभाग ने बहाली की जिम्मेदारी दो आउटसोर्सिंग वेंडरों को सौंपी है।

इसमें मध्य विद्यालयों में सुरक्षा गार्ड की बहाली का जिम्मा पीपल्स सर्विस प्वाइंट पटना को दिया गया है। यह एजेंसी 10,881 रुपए सुरक्षा गार्ड की बहाली करेगी। वहीं हाई स्कूलों में आईसीटी इंस्ट्रक्टर की बहाली 16 हजार रुपए मासिक मानदेय पर किया जाएगा। ईएसपीएल ग्रुप पटना को इंस्ट्रक्टर बहाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.