Breaking News

रेल यात्री कृपया ध्यान दें:ट्रेन के गेट पर बैठने पर होगी कार्रवाई, टीटीई करेंगे फाइन

रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल पर मोबाइल झपटामारी, अटैची लिफ्टिंग पॉकेटमारी की घटनाएं होती रहती हैं। इस पर शिकंजा कसने को लेकर आरपीएफ व जीआरपी ने जंक्शन के वीआईपी कक्ष में पैसेंजर सुरक्षा पर बैठक आयोजन किया। इस दौरान जंक्शन से ट्रेन खुलने के बाद और आउटर सिग्नल तक मोबाइल झपटामारी, अटैची लिफ्टिंग पॉकेटमारी की घटनाएं को रोकने पर मंथन किया गया।

रेल थानेदार किंग कुंदन

रेल थानेदार किंग कुंदन

बैठक में रेलवे के प्रावधान, रेल एक्ट और रेल पुलिस के नियम पर भी चर्चा की गयी। निर्णय हुआ कि स्टेशन पर खासकर पैसेंजर या इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय पर यात्रियों को ट्रेन की बोगी के गेट पर बैठने या खड़ा नहीं होने को लेकर माइकिंग कर जागरूक किया जायेगा। जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही साथ टीटीइ को विशेष निर्देश दिये जाने पर सहमति बनी कि वे लोग भी कोच के अंदर गेट पर खड़े यात्रियों को पहले हिदायत और सलाह देंगे। नहीं मानने पर उन्हें रेल एक्ट के तहत जुर्माना भी वसूला जायेगा। इसके अलावा स्टेशन परिसर में दिखने वाले संदिग्धों की सख्ती से निगरानी करने की बात बैठक में कहीं गयी। रेल पदाधिकारियों ने भी इसमें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।झपटमारी की वारदात में आयी कमी

बीते सप्ताह से पहले मुजफ्फरपुर-रामदयालु नगर रेलखंड के माड़ीपुर-बीबीगंज के बीच मोबाइल झपटमारी की घटना बढ़ गयी थी। इस पर रोकथाम को लेकर रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष ने विशेष पेट्रोलिंग शुरू की थी। इससे हद तक झपटमारी गिरोह पर शिकंजा कसा जा चुका है। मोबाइल झपटमारी की वारदात में कमी आयी है।

रेल पदाधिकारियों से भी किया गया है समन्वय स्थापित : रेल एसपी

रेल एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि झपटमारी गिरोह पर शिकंजा कसने को लेकर रेल पुलिस लगातार काम कर रही है। माड़ीपुर से रामदयालु नगर और माड़ीपुर से ब्रह्मपुरा तक विशेष गश्ती हो रही है। इसके अलावा रेल पदाधिकारियों से भी समन्वय स्थापित कर रणनीति के तरह कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा माइकिंग कर जागरूकता अभियान चलाने की योजना तैयार की गयी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.