Breaking News

मां को कांवर में बिठाकर बाबा दरबार को निकलें भाई:लोगों ने कहा- ये कलयुग के श्रवण कुमार है

भागलपुर के सुल्तानगंज में कच्ची कांवरिया पथ से गुजर रहे दो श्रवण कुमार के गुण वाले युवक का वीडियो सामने आया है। जहां दो भाई अपनी मां को कांवर में बिठाकर बाबा वैद्यनाथ धाम और बाबा बासुकीनाथ धाम का तीर्थ कराने निकले हैं।

खगड़िया जिले के चौथम निवासी पवन साह और सुनील साह अपनी मां को कांवर में बिठाकर तीर्थ यात्रा पर निकले हैं। पवन साह और सुनील साह बताते हैं कि उनके पिता की मौत 2010 में हो गई। उनकी इच्छा थी कि अपने मां और पिता को कावड़ में बिठाकर तीर्थ यात्रा पर ले चलें। लेकिन पिता की मौत के बाद अकेली मां को लेकर जाना पड़ रहा है। दोनों भाइयों ने नई पीढ़ी के युवाओं से अपने माता-पिता की सेवा की बात कही।

तो वही मां शोभा देवी भी अपने पुत्रों के कार्य से काफी प्रसन्न दिखाई दी। उन्होंने अपने पुत्रों की तरह ही सभी माता-पिता के पुत्र होने की कामना ईश्वर से करते दिखी।.

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के खगड़िया जिले के चौथम निवासी पवन साह और सुनील साह अपनी मां को कांवर के डाला में बैठाकर सुल्तानगंज गंगा घाट से जलभर 105 किलोमीटर की इस यात्रा पर निकले है। रास्ते में देखने वालों की काफी भीड़ लगी रही।

लोगों ने भी इस कार्य को देखकर काफी सराहना की। इस बहंगी के एक हिस्से पर पवन साह और दूसरे हिस्से पर सुनील साह अपने कंधे पर लेकर आगे बढ़ रहे थे।दोनो भाइयों ने कहा की लंबी रास्ता जरूर है ,इसको तय करने में समय लगेगा लेकिन बाबा भोलेनाथ पर अटूट विश्वास है जरूर रास्ता तय कर लेंगे।हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ जैसे नारों के साथ वे इस यात्रा में बढ़ रहे हैं। कड़ी धूप और उमस के बीच वह लंबा सफर तय कर रहे हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.