Breaking News

बांका में लव मैरिज के डेढ़ महीन बाद पत्नी फरार:परिवार की रजामंदी से हुई थी शादी

बांका में डेढ़ महीने पहले प्रेम विवाह करने के बाद 29 अगस्त को पत्नी घर छोड़कर फरार हो गई है। गांव में ही 2 जुलाई को गुलशन और पूनम ने लव मैरिज की थी। यह विवाह खूब चर्चा का भी विषय था। इसके बाद 29 अगस्त को अचानक बाजार जाने का कहकर पत्नी गायब हो गई थी। युवक ने थाने में पत्नी के फरार हो जाने की शिकायत शुक्रवार को दर्ज कराई है।

बाराहाट बाजार से गायब पत्नी

बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र के पथरा निवासी एक युवक ने अपने गांव की रहने वाली एक युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के डेढ़ माह बाद ही पत्नी मार्केट करने के बहाने बाराहाट बाजार से गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब कोई पता नहीं लगा तो युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

2 जुलाई को लव मैरिज किए थे दोनों।

परिजनों की मंजूरी से हुई थी शादी

बाराहाट थाना क्षेत्र के गांव पथरा निवासी अजय राउत का बेटा गुलशन कुमार गांव के ही रहने वाली शंभू पासवान की बेटी पूनम कुमारी से बातचीत करता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद गुलशन ने 2 जुलाई 2023 में पूनम के साथ प्रेम विवाह कर लिया। लव मैरिज गांव के लोगों की उपस्थिति में लड़की के घर पर संपन्न कराई गई थी। उस वक्त दोनों परिवार की सहमति दी थी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

युवक को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने लड़की के परिजन को फोन किया। इस दौरान लड़की के परिजन ने युवक को धमकी दी। गुलशन ने पूनम की काफी तलाश की लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं हो सकी। आखिरकार गुलशन ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.