Breaking News

MUZ / साफ-सफाई ठप: शहर में ठप हाे सकती है सफाई यूनियन ने बुलाई आपात बैठक

शहर में किसी भी समय साफ-सफाई ठप हाे सकती है। दाे माह से सफाईकर्मियाें काे निजी एजेंसी पेमेंट नहीं कर रही है। इसकी वजह से सफाईकर्मियाें की संख्या शहर के सभी वार्डों में कम हाेने लगी है। शुक्रवार काे शहर के ज्यादातर वार्डों में 25 से 30 प्रतिशत सफाईकर्मी भी नहीं पहुंचे। जबकि वार्ड 27 में 50 प्रतिशत से ज्यादा सफाईकर्मी गैरहाजिर रहे। बकाया भुगतान काे लेकर नगर निगम कामगार यूनियन ने शहर में साफ-सफाई ठप करने की चेतावनी दी है।

शहर में साई-सफाई के लिए तीन एजेंसी के एक हजार सफाईकर्मी तैनात हैं। एनजीओ सफाईकर्मियाें के साथ हकमारी भी कर रही है। समय पर उन्हें भुगतान भी नहीं कर रही है। उनकी पीएफ राशि में भी हेरफेर की गई है। ऑडिट में 11 लाख रुपए के ऑब्जेकशन के बाद निगम ने भुगतान राेक दिया है।

नगर निगम कामगार यूनियन के अध्यक्ष अशाेक राय का कहना है कि दाे-तीन दिन में हम आपात बैठक कर शहर में सफाई व्यवस्था ठप करने का निर्णय लेंगे। वहीं, बिहार लाेकल बाॅडीज फेडरेशन के महामंत्री अशाेक कुमार सिंह का कहना है कि अविलंब निगम प्रशासन काे इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।

सभी वार्डों में सफाईकर्मी कम पहुंचे

वार्ड 27 के वार्ड पार्षद अजय ओझा का कहना है कि शुक्रवार काे 20 में 12 सफाई कर्मी गैर हाजिरी रहे। यानी 50 प्रतिशत से ज्यादा सफाईकर्मी नहीं पहुंचे। जिसके कारण वार्ड में सफाई की बदतर स्थिति रही। वार्ड-18 की पार्षद संजू देवी ने बताया कि वार्ड में 13 में से महज 9 सफाईकर्मी काम पर पहुंचे। सरैयागंज टावर के कपड़ा काराेबारी व भाजपा नेता भगवान लाल महताे की शिकायत है कि टावर जैसे इलाके में जब सफाई नहीं हाे रही है ताे बाकी शहर की स्थिति और क्या हाेगी। निगम की सफाई व्यवस्था चाैपट है।

रक्षाबंधन में कुछ सफाईकर्मियों ने दाे दिन की छुट्टी ले ली। जिसकी वजह से यह स्थिति बनी है। ऑडिट की आपत्ति वाली राशि जब्त करते हुए बाकी पेमेंट करने को लेकर एजेंसियाें को आदेश दिया गया है। – नंद किशाेर चाैधरी, अपर नगर आयुक्त।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.