उत्तर बिहार का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से 2 से 5 सितंबर के बीच बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। 27 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन की पश्चिमी सीमा हिमालय की तलहटी में जबकि पूर्वी सीमा गोरखपुर, पटना, बांकुड़ा, दीघा होते हुए पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है।
इन जिलों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे के दौरान बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावनाएं बनती हुए नजर आ रही है। जिनमें दरभंगा, बेगूसराय, वैशाली, सीवान, गोपालगंज, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण समेत और अन्य जिले शामिल हैं।
इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

पटना में सुबह से ही धूप निकली हुई है।
पटना में बारिश कब होगी
पटना में मानसून इस बार शुरुआती दिन से ही बेहद खराब रहा है। अब तक पूरे पटना जिले में 45 फीसदी ही बारिश हुई है। वहीं अगले दो से तीन दिनों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। जिसके बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

इस साल पटना जिले में सिर्फ 45% फीसदी बारिश हुई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सितंबर के पहले और दूसरे हफ्ते में बिहार की ज्यादातर जगहों पर हल्की बारिश की उम्मीद है, लेकिन कुल मिलाकर ये सामान्य से कम ही रहेगी।




Comment here