Breaking News

फेसबुक लाइव और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिकायत सुनेगी बिहार पुलिस:पटना सहित 7 जिलों में आज से शुरू

अब बिहार पुलिस वीडियो कांफ्रेस और फेसबुक लाइव के जरिए आम लोगों की शिकायत सुनेगी। आज से पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भोजपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज और कटिहार में इसके शुरू होने की जानकारी ADG मुख्यालय जे एस गंगवार ने दी। आज से पटना में ग्रामीण SP वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से और सिटी SP सेंट्रल फेसबुक लाइव के माध्यम से आम जन की शिकायत सुनेंगे।

वीडियो कांफ्रेस के लिए बुक करना होगा स्लॉट

वहीं जिन लोगों को फेसबुक का अनुभव नहीं है, वो अपने जिले में थाना, SDPO कार्यालय जाकर पहले रजिस्ट्रेशन कराएंगे। फिर उन्हें स्लॉट मिलेगा। उसी दिन थाने आना होगा। वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से अपनी समस्याओं की जानकारी दे सकेंगे। फिलहाल पटना समेत सात जिलों में इसकी शुरुआत की। इसे बेहतर बनाने के लिए आगे जिलों में भी इस तरह सुविधाएं लोगों को दी जा सकेगी। ताकि लोगों के समस्या का निदान जल्द हो सके।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.