Breaking NewsCelebritiesLife Style

फेसबुक लाइव पर एजाज खान ने दिया था भ’ड़काऊ बयान, मुंबई पुलिस ने किया गि’रफ्तार, लगे ये आ’रोप…

अक्सर अपने वि:वादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan ) ने हाल ही में फेसबुक लाइव के दौरान कुछ ऐसा कह दिया था, जिसके बाद वह अचानक ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे और लोगों ने उन्हें गि’रफ्तार करने की मांग शुरू कर दी. एजाज ने फेसबुक लाइव के दौरान कहा कि, ‘देश में चींटी मर गई, तो मुसलमान जिम्‍मेदार, हाथी मर गया तो मुसलमान को जिम्‍मेदार ठहरा दिया, यानी हर चीज के लिए मुसलमान जिम्‍मेदार है. आखिर यह साजिश कर कौन रहा है, कभी सोचा आप लोगों ने.’

एजाज के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग शुरू हो गई. यही नहीं इस मामले के बाद एजाज के खि’लाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन (Mumbai Khar Police Station) में मानहानि और अ’भद्र टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है. जिसके बाद मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने एजाज को गिर’फ्तार कर लिया है.

बता दें एक्टर ने हाल ही में फेसबुक लाइव पर विवादित बयान दिया था. जिसमें उन्होंने आ’रोप लगाया था कि कोरोना से ध्यान हटाने के लिए मामले को सांप्रदायिकता से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि, ‘जो भी लोग ऐसा कर रहे हैं उन्हें कोरोना हो जाना चाहिए.’ इतना कहने के बाद एजाज उठे और चले गए. लेकिन, उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.एजाज खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी. जिसके बाद ट्विटर पर #अरेस्ट_एजाज_खान ट्रेंड करने लगा. जिसके बाद आज मुंबई पुलिस ने एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.