बोकारो : बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के भ्रमण के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संतोष कुमार गर्ग, वरीय लेखा पदाधिकारी श्री पंकज कुमार दुबे एवं अंचल अधिकारी पेटरवार ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो का निरीक्षण किया। साथ ही निरीक्षण के दौरान उलगड्डा पंचायत में जन वितरण दुकान तथा झिरकी ग्राम में निर्धन व जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री का भी वितरण किया तथा उनलोगों की समस्या भी सुने। जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गर्ग ने रांगामाटी पंचायत के पटकी ग्राम से प्राप्त शि’कायत का निराकरण किया।
साथ ही साथ पतकी पंचायत में संचालित मुख्यमंत्री दीदी किचन का भी निरीक्षण किया। वहाँ के संचालिका दीदी को केंद्र को साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखने को कहा। केंद्र पर हाथ धोने की सुविधा रखने को कहा। उनके द्वारा राष्ट्रीय मार्ग पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगो को डांट फटकार कर घर जाने को कहा। साथ ही साथ लॉक डाउन का पालन करने को भी कहा। उनके द्वारा जन वितरण दुकान पर ज्यादा भीड़ भाड़ नही करने को कहा।



Comment here