BIHARBreaking NewsNationalSTATE

BreakingNews: प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक और घरेलू मिस्त्री को मिली छूट, घर-घर जाकर दे सकेंगे सेवा…

लॉकडाउन में घरेलू आवश्यकताओं को देखते हुए छोटे-मोटे कार्यों के लिए मिस्त्री, कारीगर, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, टीवी मैकेनिक, आरओ मशीन का मेंटेनेंस करने वाले, केबल ऑपरेटर, एसी रिपेयर वालों को घर जाकर कार्य करने की छूट दी गई है। शर्त है कि कार्यस्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन सहित अन्य नियमों का पालन करना होगा। प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने समीक्षा बैठक के दौरान कोरोना संक्रमण काल के दौरान लोगों को हो रही प’रेशानियों से निपटने के लिए यह निर्देश जारी किया है।

घरेलू विवादों की जानकारी जुटाएं

बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने महिला हेल्पलाइन को सक्रिय बनाने के लिए भी निर्देश दिए। लॉकडाउन के दौरान  घरेलू विवादों से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाकर काउंसिलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित के लिए आयोग को कहा गया है। जैसा कि पटना में देखा गया है कि लॉकडाउन के दौरान घरेलू महिला हेल्पलाइन में घरेलू मामलों से जुड़ी शिकायतें अधिक आ रही हैं। इसी मद्दे नजर प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही विकास कार्यों को संचालित करने के लिए भी रणनीति  तैयार करने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि कोरोना संकट को लेकर किए जा रहे कार्यों के साथ-साथ अब आने वाले दिनों में विकास के कार्यों को कैसे पटरी पर लाया जाए, इसपर भी कार्ययोजना तैयार किया जाए।

पीडीएस दुकानों की हो सतत जांच

आयुक्त ने जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर उपभोक्ताओं को सरकारी दिशा निर्देश के अनुरूप खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके लिए पीडीएस दुकानों की लगातार जांच करने को कहा गया।

विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए और भी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति का आदेश भी दिया गया। बैठक में डीएम कुमार रवि, एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा, उप विकास आयुक्त रिची पांडेय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.