मुंबई में पालघर के गडचिनचले गांव में चो’री के संदेह में तीन लोगों की ह’त्या कर दी गयी। कलेक्टर कैलास शिंदे कहते हैं, “उन्हें अस्पताल में मृ’त घोषित कर दिया गया था। लगभग 110 ग्रामीणों को पूछताछ के लिए पुलिस थानों में लाया गया है। आगे की जांच चल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ये तीनों लोग मुंबई से सूरत किसी की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे, वहीं पालघर जिले में लगभग 100 लोगों की भीड़ इन पर ‘टू’ट पड़ी। दरअसल ग्रामीण इन लोगों को चोर समझ बैठे और ता’बड़तोड़ हम’ला करते चले गये। ग्रामीण इतने उत्तेजित थे कि उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला कर दिया। ये तीनों लोग कार से सूरत जा रहे थे, इन ग्रामीणों ने इनकी कार रोकी और तीनों को कार से बाहर खींच लिया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार जैसे ही हमें घट’ना की जानकारी मिली हम वहां पहुंचे लेकिन ह’मलावर ग्रामीणों की संख्या इतनी अधिक थी कि हम पीड़ितों को बचा नहीं सके। हमलावरों ने पुलिस वाहनों को भी नुक’सान पहुंचाया ये वी’भत्स घट’ना वीरवार रात की है। इस मामलें में जांच जारी है, दोषी 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
इन लोगों की पहचान कांदीवली के सुशील गि’री महाराज, जयेश और नरेश यलगडे के रूप में हुई है। ये लोग किराये की गाड़ी से सूरत में किसी की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। लॉकडाउन के बावजूद ये तीनों मुंबई के करीब लगभग 120 किमी तक जाने में कामयाब रहे। इस पूरे इलाके में कुछ दिनों से बच्चा चो’र गि’रोह की अफवाह फैली हुई थी। बस लोगों ने इन्हें इसी गि’रोह से संबंधित समझा और बिना सोचे समझे हमला करना शुरु कर दिया, बाद में मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने इन्हें बचाया लेकिन अस्पताल में तीनों की मौ’त हो गयी।




Leave a Reply