BIHARBreaking NewsHealth & WellnessMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: कोरोना वायरस के संदिग्धों की खोज में जुटी 36 टीमें, जानें…

मुजफ्फरपुर

कोरोना के संदिग्ध मरीजों की खोज में स्वास्थ्य विभाग की टीम जुट गई है। सीएचसी मुशहरी के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार रामकृष्ण ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश के आलोक में बाहर से आए लोगों एवं कोरोना के संदिग्ध मरीजों की खोज में शुक्रवार से 36 टीमों को लगाया गया है।
यह टीमें 5 दिनों में घर-घर जाकर सर्वे करेंगी।

उसके बाद उसका सत्यापन कराया जाएगा। इस टीम में आशा एवं सेविका भी शामिल हैं। आशा पर्यवेक्षक का काम कर रही है। प्रखंड में 15 गांवो में 22 लोगों के बाहर से आने की सूचना है। इनकी जांच नहीं हो पायी है।

Input: hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.