Breaking News

सीमा पर नेपाली और भारतीय मुद्रा के साथ तस्कर गिरफ्तार:मधुबनी में 16 लाख रुपए बरामद

मधुबनी जिला के जयनगर कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल की सीमा जानकीनगर चौकी के 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने मंगलवार देर रात अवैध तरीके से नेपाल से भारत ला रहे भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। जवानों ने 3,10,000 नेपाली और 13,73,500 भारतीय मुद्रा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। 48वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट विवेक ओझा ने कहा कि हमें गुप्त सूचना मिली कि जानकीनगर के धुबी बाजार के रास्ते भारतीय और नेपाली मुद्रा की अवैध तस्करी होने वाली है। जिसके बाद जानकीनगर के समवाय प्रभारी और 5 जवान चेक पोस्ट के रास्ते आने-जाने वाले लोगों की तलाशी लगे।

कोई लीगल कागजात नहीं दिखाए

चेक पोस्ट पर तैनात जवानों ने देखा कि एक व्यक्ति नेपाल से भारत की तरफ आ रहा है। संदेह के आधार पर जवानों ने उसे रोका और उसकी तलाशी ली। उसके बैग से भारतीय और नेपाली मुद्रा मिले।पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मोहम्मद साजिद हुसैन घर हरलाखी बताया। पैसों की गिनती की गई तो 3,10,000 नेपाली और 13,73,500 भारतीय मुद्रा बरामद हुए। आरोपी के पास से प्राप्त मुद्रा से सम्बंधित कोई लीगल कागजात नहीं थे। इसके बाद चेक पोस्ट पर तैनात जवानों ने तस्कर को नेपाली व भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार कर लिया। जब्त मुद्रा के साथ तस्कर को सीमा शुल्क कार्यालय जयनगर को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है। 48वीं वाहिनी जयनगर के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने कहा कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए नाका, पेट्रोलिंग निरन्तर प्रयासरत है। अवैध रूप से हो रही तस्करी के समान को जब्त किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.