Breaking NewsMADHYA PRADESH

घर में रहने की अपील करता हुआ कांस्टेबल बना यमराज, बोला- अगर घरों बाहर निकले तो चलना होगा यमलोक, देखें मजेदार तस्वीरें…

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस बहुत तेजी से अपने परिणाम छोड़ रहा है। राज्य में हर दिन के साथ मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच राज्य का और देश के सबसे प्रभावित जिलों में से एक इंदौर में कमाल का दृश्य देखने को मिला। इंदौर की सड़कों पर पुलिसकर्मियों का एक अलग ही अंदाज दिख रहा है। लोगों से घर में रहने की अपील करते हुए पुलिसवालों ने यहां यमराज का रूप  कर दिया।

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, इंदौर में एक पुलिस कांस्टेबल ने शहर में कोरोना वायरस पर जागरूकता फैलाने के लिए ‘यमराज’ के रूप में कपड़े पहने। वह लोगों से घर पर रहने की अपील कर रहा है।

पुलिसकर्मी इसमें कह रहा है कि घर से बाहर निकलोगे तो कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाओगे और ऐसें में इलाज ना मिलने पर उसे मेरे साथ यमलोक चलना होगा। यह कांस्टेबल रावण की तरह हंस भी रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.