BIHARBreaking NewsHealth & WellnessMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: कोरोना संक्रमित मरीज संग यात्रा करने वाले चार लोगों के सैंपल लिए गए…

Muzaffarpur:-

नालंदा के कोरोना पॉजिटिव के साथ 22 मार्च को सफर करने वाले मुजफ्फरपुर के साथ लोगों में से 6 को ट्रेस कर लिया गया है। इनमें से एक की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। चार का शुक्रवार को सैंपल दिया गया। इन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती रखा गया है।
पटना के निर्देश पर जारी सूची के आलोक में इन्हें ट्रेस किया गया है। एक का लोकेशन नहीं मिल रहा है। इनमें दो ग्रामीण क्षेत्र के हैं और चार शहरी क्षेत्र के हैं। एक के पता मैं केवल मुजफ्फरपुर लिखा गया है।

इस बारे में नोडल अधिकारी सह एसीएमओ डॉ विनय कुमार शर्मा ने बताया कि छह का पता चल गया है। पांच का सैंपल लिया गया है। अभी जो सैंपल लिया गया है, उसकी लैब जांच रिपोर्ट शनिवार को आएगी। उधर, मुशहरी का रहने वाला वाले की युवक शुक्रवार को सैंपल देने के बाद फरार हो गया। इससे एसकेएमसीएच में ह’ड़कंप मच गया। बाद में आहियापुर थाने को इसकी सूचना दी गई।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.