Breaking News

बगहा में पानी पीता दिखा बाघ..तेंदुआ भी आया नजर:सड़क पार करना चाह रहा था; लोगों ने कहा-ऐसा नजारा पहले नहीं देखा

बगहा में शुक्रवार को बाघ और तेंदुए से लोगों का सामना हुआ। हल्की बारिश के बीच कच्चे रास्ते में जमा पानी को पीते हुए बाघ नजर आया तो लोग उसे देख रोमांचित हो गए। हालांकि बाघ को देख कुछ महिलाओं की चीख निकल गई, लेकिन लोगों ने उसका वीडियो बना लिया।

21 सेकंड के वीडियो में बाघ बेफ्रिक होकर पानी पीता नजर आ रहा है। हरनाटांड से दोन जाने वाले रास्ते में बाघ नजर आया था।

इधर वाल्मीकि नगर के बगहा मुख्य मार्ग में सड़क किनारे तेंदुआ नजर आया। तेंदुए को देख लोगों ने अपनी गाड़ी बंद कर दी। काफी देर तक तेंदुआ सड़क किनारे खड़ा रहा फिर घने जंगल की ओर भाग गया। इस नजारे को भी लोगों ने अपने कमरे में कैद कर लिया। उनका कहना था कि इससे पहले बस जू में तेंदुआ देखा था, इतनी पास से कभी नहीं देखा।

पहले बाघ और तेंदुए की वो तस्वीर देखिए जिसे लोगों ने अपने कमरे में कैद की…

बाघ को देखकर लोगों की चीख निकल गई।

सड़क पार करना चाह रहा था तेंदुआ

वहीं वाल्मीकि नगर के बगहा मुख्य मार्ग से स्थानीय लोग अपनी गाड़ी से आ रहे थे। इसी दौरान एक तेंदुआ सड़क पार करना चाह रहा था। तभी लोगों की नजर तेंदुए पर पड़ी। देखते ही देखते सभी लोगों ने अपनी गाड़ियां बंद कर ली। ताकि तेंदुआ आसानी से सड़क पार कर सके।

हालांकि रात का समय होने के कारण गाड़ियों की तेज लाइट की वजह से तेंदुआ 29 सेकेंड तक सड़क के किनारे खड़ा रहा। फिर घने जंगलों में घुस गया। कुछ लोगों ने नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

सड़क किनारे दिखा तेंदुआ।

सड़क किनारे दिखा तेंदुआ।

इससे पहले चिड़ियाघर में ही तेंदुआ देखा था

बगहा के रहने वाले राकेश जायसवाल, सुधीर गुप्ता, अनीश तिवारी, नवीन पांडे ने कहा कि कई दफा जंगल में सफारी करने गए हैं, लेकिन सफारी के दौरान कभी भी तेंदुआ या बाघ नजर नहीं आया। शुक्रवार को गाड़ी से आने के दौरान रात में तेंदुआ दिखाई दिया। पहली बार जीवन में सामने से तेंदुआ देखा। इससे पहले चिड़ियाघर में हम लोगों ने देखा था, लेकिन खुले में तेंदुआ को देखकर अच्छा भी लगा और थोड़ा डर भी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.