BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

लॉकडाउन में भूखे घूम रहे जानवरों को खाना खिला रहे डाक बम सेवा समिति के सदस्य…

बोकारो/चास : लॉकडाउन के दिनों में गरीब लोगों के अलावा भूखे जानवरों को भी भोजन की व्यस्था की जा रही है। जानवरों को भोजन कराने में चास डाक बम सेवा समिति के सदस्य आगे आएँ हैं । समिति के सचिव मुकेश राज रॉय ने बताया कि दिन में जरूरत मंद इन्सानों के घर घर जा कर राशन पहुचाया जाता वहीँ रात को सड़क पर घूम रहें जानवरो को हर दिन भोजन कराया जा रहा । बता दे कि लॉकडाउन में चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है। अधिकांश लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के कारण भूखे प्यासे जानवारों को खानें के लिए कुछ नहीं मिल रहा है। जिससे उन्हे काफी परेशानी हो रही है। सामान्य दिनों में तो जानवार किसी प्रकार अपनी भूख को मिटा लेते है पर लॉकडाउन के चलते उन्हें कुछ नहीं दिख रहा है। जिससे वह अपनी भूख मिटा सके। भूखे रहने से कुछ बेजुबान जानवर मौत के भी शिकार हो रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.