बोकारो : लॉक डाउन के दौरान बोकारो जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों को नियंत्रित कक्ष में माध्यम से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का जायजा उपायुक्त श्री मुकेश कुमार द्वारा औचक निरीक्षण के माध्यम से लिया । निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने जिलावासियों की शिका’यतों का वस्तुतः रिपोर्ट का आकलन करने के बाद बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष में माध्यम से अब तक लगभग 1500 लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। IVR तकनीक के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों ने वाईस रिकॉर्ड समस्या भेजी इनका ससमय समाधान किया गया।

उन्होंने बताया कि बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से 24 घंटे लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने प्रतिनियुक्त कर्मियों से कहा कि आपदा की इस घड़ी में आपकी भूमिका अहम है अतः आप सभी से निवेदन होगा कि आप अपने कार्यों का निर्वाहन जिला वासियों की सुविधा एवं सहायता हेतु गंभीरता पूर्वक करें। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशिप्रकाश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।





Leave a Reply