वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी संकल्प यात्रा का तहत आज मुजफ्फरपुर पहुंचे। मड़वन हाई स्कूल में सभा का आयोजन किया गया था। जिसमे सैकड़ों की संख्या में समर्थकों की भीड़ दिखी। मुकेश सहनी ने केंद्र और बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उनका कहना था कि आरक्षण नहीं, तो वोट नहीं।

सभा को संबोधित करते मुकेश सहनी
सभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि मेरे पिता मछली मरते थे। हमलोग काफी गरीब थे। हम 18 साल की उम्र में मुंबई चले गए। वहां मेहनत मजदूरी किए। उसके बाद आज इस मुकाम पर पहुंचे है। पहले निषाद को कोई नही जानता था। लेकिन जबसे हम आए है, बिहार से लेकर पूरे देश में निषाद समाज की चर्चा होती है। आगे कहा कि हमारा देश एक संविधान से चलता है, लेकिन हमलोग के साथ धोखा किया जा रहा है।

माला पहनते कार्यकर्ता
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह संकल्प यात्रा पूरे बिहार के लिए निकला हुआ है। आज चौथा दिन हमलोग मुजफ्फरपुर में है। मुजफ्फरपुर निषाद समाज की राजधानी है। सभी निषाद के बेटा ने हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प कर लिया है कि आने वाले समय में हमलोग किसी का नही सुनेंगे। जो हमारी सुनेगा, हम उसकी सुनेंगे। जो हमे आरक्षण देगा, उसी से हम समझौता करेंगे। अन्यथा किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। किसी पार्टी को वोट नहीं देंगे। आज 115 किलोमीटर का रोड शो है। इसके लिए 28 प्वाइंट बना हुआ है। हर जगह निषाद का बेटा संकल्प करेंगे कि आने वाले समय में हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ेंगे।




Leave a Reply