Breaking News

तेज प्रताप यादव ने बनाया नया संगठन:लोकसभा चुनाव से पहले बनाया ‘छात्र राजद भारत’

बिहार सरकार में पर्यावरण एवं वन मंत्री तेज प्रताप यादव ने अब नया संगठन बनाया है। संगठन का नाम है छात्र राजद भारत। आज उसकी पहली बैठक होने जा रही है।

बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल का छात्र संगठन पहले से ही मौजूद है। जिसके प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार हैं। इसके बावजूद तेज प्रताप यादव ने नया संगठन बनाया है। ऐसे में पार्टी में कई तरह की चर्चा हो रही है।

छात्र राजद भारत के पोस्टर पर छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन कुमार का नाम या फोटो कहीं नहीं दिख रहा। इससे साफ है कि तेज प्रताप यादव ने एक नया संगठन खड़ा कर लिया है। तेज प्रताप यादव ने इससे पहले छात्र जनशक्ति परिषद का भी गठन किया था। छात्र जनशक्ति परिषद का गठन है। उन्होंने ऐसे समय में किया था जब छात्र राजद के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव को पद से हटा दिया गया था।

RJD का छात्र संगठन पहले से ही मौजूद है। इसके बावजूद तेज प्रताप यादव ने नया संगठन बनाया है।

RJD का छात्र संगठन पहले से ही मौजूद है। इसके बावजूद तेज प्रताप यादव ने नया संगठन बनाया है।

आकाश यादव तेज प्रताप यादव के चहेते युवा नेताओं में थे। उस समय राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से भी तेज प्रताप यादव की खूब तनातनी हुई थी।

राजद कार्यालय में आयोजित छात्र राजद के कार्यक्रम में तेज प्रताप यादव ने जगदानंद सिंह को हिटलर कह दिया था, जिसके बाद तेज प्रताप यादव लगभग एक सप्ताह तक पार्टी कार्यालय नहीं आए थे। वे पार्टी कार्यालय तभी आए जब आकाश यादव को हटाया गया और उनकी जगह गगन कुमार को छात्र राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

तेज प्रताप यादव ने जब छात्र जनशक्ति परिषद बनाया था। तब उसका चिन्ह हाथ में लालटेन रखा था, लेकिन लालू प्रसाद यादव के एतराज करने के बाद उन्होंने इसे बदला और बांसुरी का चिन्ह बनाया। छात्र जनशक्ति परिषद से छात्र शब्द उन्होंने कई माह पहले हटा लिया है। छात्र राजद भारत का जो पोस्टर लगाया गया है उस पर लिखा गया है यह संगठन छात्र राजद को मजबूती देने के लिए है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.