जिले में बीते 30 जून काे अच्छी मानसूनी बारिश होने के ठीक एक माह के बाद अब रविवार काे वर्षा की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग के अनुसार सूबे में मानसून की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के तटाें पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से रविवार से राज्य में मानसूनी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार से मानसूनी सक्रियता बढ़ने और अगले पांच दिनों में इस क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हाेने की संभावना है। बारिश के दाैरान मेघ गर्जन के साथ ठनका गिरने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस क्षेत्र में 24 घंटे में मानसून सक्रिय हाेने के साथ बारिश संभव है।
गंगीय पश्चिम बंगाल से सटे उत्तरी ओडिशा पर बने चक्रवात और पश्चिम बंगाल से सटे तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवा का प्रवाह बढ़ा है। इस प्रवास से राज्य में अगले पांच दिनों तक मानसून एक्टिव हाेने की संभावना है। उन्होंने तीन अगस्त तक बादल छाने और इस अवधि में वर्षा की सक्रियता में वृद्धि हाेगी। साेमवार और मंगलवार काे आसपास के जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हाेने की संभावना है। नेपाल से सटे तराई इलाकों में अधिक बारिश का अनुमान है। शनिवार को पश्चिम चंपारण में बारिश शुरू हो चुकी। अब जिला समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई, ताे जहां खरीफ फसलों को लाभ होगा वहीं भू-जलस्तर में भी सुधार की संभावना बढ़ेगी।




Leave a Reply