इस साल 15 अगस्त काे स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर लाल किले पर ध्वजारोहण समारोह में विशेष अतिथि के रूप में जिले की उर्मिला देवी अपने पति बालेन्द्र पासवान के साथ शामिल हाेंगी। मुजफ्फरपुर के साथ ही किशनगंज, बक्सर, जमुई और पूर्वी चंपारण जिले से भी एक-एक मनेगा मजदूर दंपती काे इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हाेने का अवसर मिलेगा।
डीडीसी आशुतोष द्विवेदी ने ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य परिचालन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह काे मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड के पड़ेयां निवासी उर्मिला देवी के पति बालेन्द्र पासवान के साथ समारोह में शामिल हाेने की अनुशंसा भेजी है।
उर्मिला ने केंद्र की अमृत सरोवर योजना में किया बेहतर काम
केंद्र सरकार ने देश में अमृत सरोवर निर्माण में बेहतर काम करने वाले 50 मनरेगा मजदूर दंपती काे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में चुन कर भेजने काे कहा था। इसी आलाेक में डीडीसी आशुतोष द्विवेदी ने अमृत सरोवर के निर्माण में बेहतर काम करने वाले कुढ़नी प्रखंड के पड़ेया की उर्मिला देवी और उनके पति के नाम की अनुशंसा भेजी है।




Leave a Reply