मुजफ्फरपुर : कोरोना वायरस को लेकर लागू लॉकडाउन के बीच मुजफ्फरपुर में एक पत्नी का खूं’खार चरित्र उ’जागर हुआ है. आ’रोप है कि अ’वैध संबंध के पागलपन में उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की चा’कू से गो’दकर निर्मम ह’त्या कर दी. मृ’तक राजेश सिंह को 20 से 25 चाकू मारा गया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी रीना देवी को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसका ह’त्यारोपी प्रेमी मनीष वारदात के बाद फरार हो चुका है.
पति को रास्ते से हटाने का आ’रोप
आरोप है कि पूर्व में पत्नी रीना मृ’तक को जे’ल भी भिजवा चुकी थी, क्योंकि राजेश पत्नी के अवैध संबंधों का वि’रोध करता था. यह मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है, लेकिन इस बार पत्नी ने पति राजेश को रास्ते से ही हटा दिया. घ’टना अहियापुर थाना के नाजिरपुर में अहले सुबह की है.
किरायेदार है ह’त्या का आ’रोपी
जानकारी के मुताबिक ट्यूशन टीचर राजेश सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अहियापुर के नाजिरपुर में रहता था. राजेश का तीन मंजिला मकान है, जिसमें कई किरायेदार रहते हैं. बताया जा रहा है कि करीब दो साल से उसकी पत्नी रीना का अपने एक किरायेदार मनीष से अवैध संबंध चल रहा था. इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच काफी विवा’द था. अक्सर मा’रपीट भी होती रहती थी.
जानकारी के अनुसार, राजेश मनीष को घर छोड़ने के लिए कह रहा था. कई बार राजेश का मनीष से झंझट भी हो चुका था, लेकिन हर बार रीना उसका बचाव करती थी. एक बार तो मनीष के बहकावे में ही रीना ने राजेश पर गलत आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया था.

ऐसे दिया गया घटना को अंजाम
बीती रात पति-पत्नी नीचे वाली मंजिल पर सोए थे, जबकि बच्चे ऊपर सो रहे थे. रात करीब तीन बजे मनीष चाकू लेकर उनके कमरे में दाखिल हो गया. कमरे तक पहुंचने के लिए मनीष को दो दरवाजों से गुजरना पड़ा. कमरे में पहुंचते ही मनीष ने बिस्तर पर सो रहे राजेश सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया.
बताया जा रहा है कि उस वक्त रीना भी उसी बिस्तर पर मौजूद थी, लेकिन उसने न तो शोर मचाया और न ही पुलिस को फोन किया. वारदात को अंजाम देने के बाद मनीष फरार हो गया, जिसके बाद रीना रोने-धोने लगी. घटना के काफी देर गुजर जाने के बाद भी उसने अपने बच्चों या पुलिस को इतनी बड़ी वारदात की जानकारी तक नहीं दी.
तफ्तीश करने पहुंची पुलिस टीम
राजेश के अन्य किरायेदारों ने अहियापुर थाना पुलिस को इस जघन्य हत्याकांड की जानकारी दी. पुलिस जब पहुंची तो रीना भी खून से लथपथ थी. पूरा बिस्तर अस्त-व्यस्त था और राजेश का लहूलुहान शव बिस्तर के नीचे पड़ा था. अहियापुर पुलिस की सूचना पर नगर डीएसपी रामनरेश पासवान और सीटी एसपी नीरज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और सबसे पहले पत्नी रीना को हिरासत में ले लिया.
मृतक की बेटी ने दबी जुबान में रीना और मनीष के संबंधों का इशारा किया है. रीना का भी कहना है कि राजेश की हत्या मनीष ने ही की है और घटना के वक्त वह जगी हुई थी. हालांकि उसने पुलिस को अपना और मनीष का मोबाइल नंबर नहीं बताया. इस बीच सिटी एसपी नीरज सिंह नें खुद पूरे कमरे की गहराई से तलाशी ली.
पुलिस ने कही ये बात
अहियापुर थानेदार विकास कुमार ने बताया कि पति की हत्या के बाद रीना देवी ने पुलिस को सूचना नहीं दी, यह कई सवाल खड़े करता है. कमरे में मृतक के साथ उसकी पत्नी ही थी, ऐसे में रात के तीन बजे मनीष को कमरे जाने के लिए दो दरवाजे किसने खोले, यह भी बड़ा सवाल है.
इधर, सीटी एसपी नीरज सिंह का कहना है कि इस घटना के कई पहलू हैं. पुलिस हर ऐंगल से जांच कर ही है. फिलहाल आरोपी रीना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बच्चों से भी पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है. उन्हें पुलिस ने अपनी सुरक्षा में रखा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है.




Leave a Reply