मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बाइक लूट के दौरान दो सगे भाइयों को गोली मार दी। उसके बाद अपराधी बाइक लूट कर फरार हो गए। आनन फानन में घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र का है।

एसकेएमसीएच अस्पताल
घटना गुरुवार की देर रात की है। करजा थाना क्षेत्र के मंसूरपुर चमरुआ निवासी मो.सिराज के पुत्र मो.साहिल और मो.आजाद घर जा रहा थे। दोनो पेशे से ट्रक चालक हैं। समस्तीपुर जिले के ताजपुर में ट्रक मालिक के घर ट्रक खड़ी कर अपाचे बाइक से अपने घर लौट रहा थे। घर लौटने के क्रम में सकरा थाना क्षेत्र के पिपरी चौक के समीप दो बाइक पर सवार छह अपराधी आए और उनको घेर लिया। इसके बाद बाइक देने को कहा। दोनों ने आना कानी की, तब अपराधियों ने उन पर फायरिंग की।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पूरे मामले पर सकरा थाना अध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि बाइक लूट के दौरान अपराधियों ने गोली मारी है। घायलों का इलाज सकरा पीएचसी में करवाया गया। उसके बाद एसकेएमसीएच भेज दिया गया। दोनो सगे भाई हैं और ट्रक चालक हैं। अपराधियों के पहचान के लिए सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।



Comment here